समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1798,
दिनांक:- 05/11/2026,
==================
श्री अंशुल कुमार,भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जलालगढ़ का किया गया स्थलीय निरीक्षण।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी, महोदय द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी वार्डों का जायजा लिया गया तथा वहां भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य एवं उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन की स्थिति को देखते हुए जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जलालगढ़ को भवन की पुट्टी एवं रंग-रोगन कराने का निर्देश दिया गया।
साथ ही, सेप्टिक टैंक की साफ-सफाई कराने तथा जर्जर छत की मरम्मत कराने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त निरीक्षण के अवसर पर श्री अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, निदेशक, डी०आर०डी०ए०, श्री विकास कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जलालगढ़ तथा अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
#pmmodi
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 5, 2026