उज्जैन: शीतलहर से बचाने के लिए सांदीपनि आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण को पहनाए हस्तनिर्मित ऊनी वस्त्र
उज्जैन में बढ़ती शीतलहर के असर को देखते हुए श्री सांदीपनि आश्रम में विराजित भगवान श्रीकृष्ण, सुदामा और बलराम के बाल स्वरूप को ठंड से बचाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। पुजारी परिवार की महिलाओं ने करीब दो महीने की मेहनत से भगवान के लिए सुंदर स्वेटर और गर्म वस्त्र अपने हाथों से तैयार किए हैं, जिनसे प्रतिदिन भगवान का श्रृंगार किया जा रहा है। इसके साथ ही रात्रि विश्राम के लिए कंबल व अंगीठी तथा दिन में गर्म भोजन, मौसमी फल और तासीर में गर्म प्रसादी का भोग अर्पित कर वात्सल्य भाव से सेवा की जा रही है।
#UjjainNews #SandipaniAshram #LordKrishna #WinterCare #UjjainTemples