उज्जैन: सिंहस्थ-2028 के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखने मैदान में उतरे एसीएस संजय दुबे
सिंहस्थ महापर्व-2028 की तैयारियों के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता की समीक्षा के लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) संजय दुबे ने संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह व निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा के साथ उज्जैन में व्यापक मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने नानाखेड़ा-शांति पैलेस फोरलेन, दो तालाब-टैगोर चौराहा, हरिफाटक रोटरी, भूखी माता सर्किट हाउस, बड़नगर रोड की सड़कों, निर्माणाधीन सिंहस्थ मेला कार्यालय व इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर तथा मंगलनाथ मंदिर विस्तारीकरण कार्यों का अवलोकन कर जल निकासी, गुणवत्ता मानकों और तय समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
#UjjainNews #Simhastha2028 #ACSSanjayDubey #UjjainDevelopment #MPNews