उज्जैन: विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने किया निर्माणाधीन सिविल अस्पताल जीवाजीगंज का निरीक्षण
आगामी सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत शहर की चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने सीएमएचओ डॉ. विक्रम रघुवंशी व जनप्रतिनिधियों के साथ निर्माणाधीन सिविल अस्पताल जीवाजीगंज का स्थल निरीक्षण किया। भवन निर्माण की प्रगति का जायजा लेते हुए विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल का निर्माण उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।
#UjjainNews #Simhastha2028 #AnilJainKaluheda #CivilHospitalJiwajiganj #MPNews
Ujjain Urban, Ujjain | Nov 29, 2026