उज्जैन: नगर निगम का 'श्री मंशापूर्ण शॉपिंग कॉम्प्लेक्स' तैयार, 54 दुकानों व ऑफिसों की ई-निविदा शुरू
नगर पालिक निगम उज्जैन द्वारा वार्ड क्रमांक 47 स्थित अलखधाम नगर में निर्मित सर्वसुविधायुक्त 'श्री मंशापूर्ण शॉपिंग कॉम्प्लेक्स' का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है और निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देशन में शेष 54 व्यावसायिक इकाइयों (दुकान व ऑफिस) के विक्रय हेतु ई-निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बेसमेंट पार्किंग, दो लिफ्ट, सीसीटीवी और फायर सेफ्टी जैसी आधुनिक सुविधाओं वाले इस कॉम्प्लेक्स की दुकानें खरीदारों को फ्री-होल्ड आधार पर मिलेंगी तथा पहली बार बैंक लोन की सुविधा हेतु नगर निगम द्वारा एनओसी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
#UjjainNews #UjjainMunicipalCorporation #ManshapurnaShoppingComplex #UjjainDevelopment #MPNews