उज्जैन (भेरूगढ़): बोरमुंडला में सुबह हुए झगड़े में घायल 45 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, हत्या में बदला प्रकरण
उज्जैन जिले के भेरूगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोरमुंडला में आज सुबह हुए विवाद और मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय मेहरबान पिता अमर सिंह की मौत हो गई है। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद भेरूगढ़ थाना पुलिस ने पूर्व में दर्ज मारपीट के मामले में हत्या की धाराएं जोड़ते हुए प्रकरण को हत्या में तब्दील कर दिया है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए जांच तेज कर दी है।
#UjjainNews #Bherugarh #MurderCase #UjjainPolice #BreakingNews