उज्जैन: महाकाल मंदिर चिकित्सालय को दानदाता मनीष मलिक ने भेंट की जीवनरक्षक चिकित्सा सामग्री
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को त्वरित व बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दानदाता मनीष मलिक द्वारा मंदिर चिकित्सालय को महत्वपूर्ण चिकित्सा एवं प्राथमिक उपचार सामग्री दान स्वरूप भेंट की गई है। दान की गई सामग्री में फोल्डिंग स्ट्रेचर, एईडी (AED), मल्टी पैरा मॉनिटर, बीपी उपकरण, स्टेथोस्कोप, ग्लूकोमीटर, पल्स ऑक्सीमीटर तथा फर्स्ट एड किट बैग शामिल हैं; इस पुनीत सहयोग के लिए मंदिर चिकित्सालय प्रभारी डॉ. देवेन्द्र परमार ने दानदाता का स्वागत एवं सम्मान किया।
#UjjainNews #MahakaleshwarTemple #MahakalLok #HealthcareDonation #MPNews