उज्जैन: माधव कॉलेज में कबाड़ बिक्री और निर्माण कार्यों पर भड़की एनएसयूआई, की जांच की मांग
उज्जैन के शासकीय माधव महाविद्यालय में करीब छह साल पुरानी इमारत की खिड़कियों के कबाड़ की बिक्री, खेल मैदान व विद्यावन की जमीन पर निर्माण कार्यों को लेकर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने प्राचार्य डॉ. कल्पना वीरेंद्र सिंह को फूल भेंट कर विरोध दर्ज कराया। संगठन ने कबाड़ नीलामी के संपूर्ण रिकॉर्ड सार्वजनिक करने, निर्माण कार्यों के खर्च का हिसाब देने और निष्पक्ष जांच कमेटी गठित कर दबाव बनाने वाले वास्तविक जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
#UjjainNews #MadhavCollegeUjjain #NSUI #StudentProtest #MPNews