#पाबौ मुख्य बाजार के अस्तित्व पर मंडराया खतरा!
#भारी बारिश के बाद पाबौ बाजार से सटे पहाड़ में लगातार भू-धंसाव हो रहा है। पहाड़ दरकने से मुख्य बाजार की कई दुकानें खतरे की जद में आ गई हैं। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन प्रभावित दुकानों को खाली करवाना शुरू कर दिया है।
स्थानीय लोगों और व्यापारियों में दहशत और चिंता का माहौल है। स्थानीय निवासी गुलाब बिष्ट और हरेंद्र कोहली ने प्रशासन से भू-धंसाव की रोकथाम के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है।
वहीं जिला पंचायत सदस्य भारत रावत और कर्मवीर भंडारी का कहना है कि बाजार को बचाने के साथ व्यापारियों के रोजगार का भी ध्यान रखा जाना जरूरी है।
जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस. भदौरिया ने मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि प्रभावित दुकानों को एहतियातन खाली करवाया गया है और बाजार को सुरक्षित रखने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कदम उठाए जा रहे हैं।
सवाल- क्या समय रहते पाबौ बाजार को भू-धंसाव की चपेट में आने से बचाया जा सकेगा?
#Pabau #Pauri #Bhudhansav #Uttarakhand #PauriGarhwal #HeavyRain #Landslide #पाबौ #पौड़ी #उत्तराखंड #भूधंसाव