#पौड़ी में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ
पौड़ी में टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से द्वितीय राज्य टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता-2026 का शानदार आगाज हुआ। प्रदेशभर से पहुंचे करीब 350 खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं।
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और स्वयं भी टेबल टेनिस खेलकर उनका हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता के लिए प्रशासन की ओर से उच्च गुणवत्ता की छह टेबलें उपलब्ध कराई गई हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां भी बेहद जरूरी हैं। खेल बच्चों के व्यक्तित्व, अनुशासन और आत्मविश्वास को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
खेलिए, सीखिए और आगे बढ़िए—यही है स्वस्थ एवं सशक्त युवा पीढ़ी की पहचान।
#Pauri #TableTennis #StateRankingCompetition #Sports #Uttarakhand #PauriGarhwal #SwatiBhadoria
Pauri, Garhwal | Sep 6, 2026