#पाबौ ब्लॉक में आवासीय भवन ढहा
#पाबौ ब्लॉक में एक आवासीय भवन अचानक ढह गया।
पाबौ ब्लॉक के ग्राम सकन्याणा में रमेश चंद्र पोखरियाल पुत्र स्व. नारायण दत्त पोखरियाल का आवासीय भवन ढह गया। गनीमत रही कि हादसे में परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं। घर में रखा सामान और खाद्य सामग्री मलबे में दबकर नष्ट हो गई।