Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
Uttarakhandhulchal
सैन्य धाम बनाया है तो चुनावी लाभ भी लेंगे!” गणेश जोशी का दो टूक जवाब, बोले- हम कोई साधु-संत तो हैं नहीं इस बयान को लेकर आप क्या कहते है अपनी राय जरूर दे
Pauri, Garhwal
| Sep 5, 2026
MORE NEWS
बाजपुर में PWD के AE की सरेबाजार पिटाई, कीचड़ उठाकर चेहरे पर रगड़ा; पुल अधूरा रहने से भड़का गुस्सा
Pauri, Garhwal | Sep 6, 2026
#पौड़ी में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ पौड़ी में टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से द्वितीय राज्य टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता-2026 का शानदार आगाज हुआ। प्रदेशभर से पहुंचे करीब 350 खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और स्वयं भी टेबल टेनिस खेलकर उनका हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता के लिए प्रशासन की ओर से उच्च गुणवत्ता की छह टेबलें उपलब्ध कराई गई हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां भी बेहद जरूरी हैं। खेल बच्चों के व्यक्तित्व, अनुशासन और आत्मविश्वास को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलिए, सीखिए और आगे बढ़िए—यही है स्वस्थ एवं सशक्त युवा पीढ़ी की पहचान। #Pauri #TableTennis #StateRankingCompetition #Sports #Uttarakhand #PauriGarhwal #SwatiBhadoria
Pauri, Garhwal | Sep 6, 2026
#मांड़ाखाल के पास खाई में गिरी कार, SBI पाबौ शाखा प्रबंधक की मौत पाबौ-पौड़ी मोटर मार्ग पर मांड़ाखाल के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पाबौ से पौड़ी की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे पहाड़ी पर पेड़ों के बीच जा गिरी। हादसे में SBI पाबौ शाखा के प्रबंधक संजीव किलानिया की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया और शव बरामद कर जिला अस्पताल पौड़ी भेजा। हादसे की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, वहीं बैंक कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है। #Pauri #PauriGarhwal #RoadAccident #Mandakhal #Pabau #SBI #UttarakhandNews #BreakingNews
Pauri, Garhwal | Sep 6, 2026
भारी बारिश के बीच भरभराकर ढहा मकान, परिवार ने समय रहते बचाई जान पाबौ के सकन्याणा गांव में हादसा, राजस्व विभाग ने लिया नुकसान का जायजा पौड़ी। पाबौ ब्लॉक के सकन्याणा गांव में भारी बारिश के बीच रमेश चंद्र पोखरियाल का मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे, लेकिन समय रहते बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। टीम ने राहत एवं सहायता के लिए रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है।
Pauri, Garhwal | Sep 6, 2026
कीर्तिनगर में अनियंत्रित कार गदेरे में गिरी, तीन संत घायल महादेव की कृपा से टला बड़ा हादसा, बेस अस्पताल श्रीकोट में उपचार जारी कीर्तिनगर। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कीर्तिनगर के समीप देर रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही कीर्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कार में सवार तीन संतों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
Pauri, Garhwal | Sep 6, 2026
#पाबौ ब्लॉक में आवासीय भवन ढहा #पाबौ ब्लॉक में एक आवासीय भवन अचानक ढह गया। पाबौ ब्लॉक के ग्राम सकन्याणा में रमेश चंद्र पोखरियाल पुत्र स्व. नारायण दत्त पोखरियाल का आवासीय भवन ढह गया। गनीमत रही कि हादसे में परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं। घर में रखा सामान और खाद्य सामग्री मलबे में दबकर नष्ट हो गई।
Pauri, Garhwal | Sep 5, 2026
18 सितंबर को रिलीज होगी हिमाचली फिल्म ‘खूंटा’ हिमाचली संस्कृति और परिवेश पर आधारित फिल्म ‘KHOONTA’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। स्थानीय कलाकारों और पहाड़ी जीवनशैली को केंद्र में रखकर बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह है। निर्माताओं ने इसे हिमाचल की पहली बड़े पर्दे की फिल्म बताया है।
Pauri, Garhwal | Sep 5, 2026
शिक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद मुकेश सरला चिल्ड्रन एकेडमी के प्रिंसिपल का बयान, प्रभारी सीईओ पर उठाए सवाल। बीआर मॉडर्न स्कूल से संबद्ध मुकेश सरला चिल्ड्रन एकेडमी के बिना मान्यता संचालन को लेकर शिक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद अब स्कूल के प्रिंसिपल दामोदर मंगाई का बयान सामने आया है। उन्होंने प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि संभवतः अनुभव की कमी या किसी के दबाव में उनके द्वारा कार्रवाई की जा रही है। प्रिंसिपल ने यह भी आरोप लगाया कि प्रभारी सीईओ की ओर से मीडिया में दिए गए तथ्य भ्रामक हैं और मामले की वास्तविक स्थिति को सही तरीके से प्रस्तुत नहीं किया गया है। उन्होंने शिक्षा विभाग से पूरे मामले में तथ्यों की निष्पक्ष जांच कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
Pauri, Garhwal | Sep 5, 2026