#मांड़ाखाल के पास खाई में गिरी कार, SBI पाबौ शाखा प्रबंधक की मौत
पाबौ-पौड़ी मोटर मार्ग पर मांड़ाखाल के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पाबौ से पौड़ी की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे पहाड़ी पर पेड़ों के बीच जा गिरी।
हादसे में SBI पाबौ शाखा के प्रबंधक संजीव किलानिया की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया और शव बरामद कर जिला अस्पताल पौड़ी भेजा।
हादसे की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, वहीं बैंक कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है।
पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
#Pauri #PauriGarhwal #RoadAccident #Mandakhal #Pabau #SBI #UttarakhandNews #BreakingNews
Pauri, Garhwal | Sep 6, 2026