
बारिश का फिर कहर: दूसरी बार मलबे में समाया 'पानी वाले बैंड' का रेस्टोरेंट, मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन से लगा जाम #AwaazIndiaNational #Uttarakhand #Mussoorie #Highway #Landslide #ViralVideo #LatestNews
Kichha, Udham Singh Nagar | Jul 28, 2026

बारिश का फिर कहर: दूसरी बार मलबे में समाया 'पानी वाले बैंड' का रेस्टोरेंट, मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन से लगा जाम मसूरी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने मंगलवार को मसूरी में फिर तबाही मचा दी। मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोलुखेत के पास हनुमान मंदिर क्षेत्र में भारी भूस्खलन से सड़क पर मलबा और बोल्डर आने से करीब एक घंटे तक यातायात ठप रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोक निर्माण विभाग ने दो जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर मार्ग को सुचारु कराया, लेकिन पहाड़ी में दरारें और ढीले बोल्डर बने रहने से दोबारा भूस्खलन का खतरा बरकरार है। बारिश का सबसे बड़ा नुकसान पानी वाले बैंड के पास हुआ, जहां भूस्खलन की चपेट में आकर एक रेस्टोरेंट पूरी तरह मलबे में दब गया। लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया, हालांकि समय रहते बाहर निकलने से अंदर मौजूद लोगों की जान बच गई। रेस्टोरेंट संचालक ऋषभ पवार ने बताया कि 16 सितंबर 2025 की आपदा में भी उनका यही रेस्टोरेंट तबाह हुआ था और तब भी उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि रिटेनिंग वॉल और पहाड़ी पर सुरक्षा कार्य की मांग कई बार उठाई, लेकिन प्रशासन ने अनदेखी की। उन्होंने सरकार और क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है। उधर, पर्यटकों ने सड़क से मलबा हटाकर यातायात जल्द बहाल करने के लिए प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। लगातार बारिश के बीच प्रशासन ने लोगों से संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की है। #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #uttrakhand #ganesh
Mussoorie, Dehradun | Jul 28, 2026

राजीव भवन के पास भूस्खलन, यातायात प्रभावित; सड़क अस्थायी रूप से बंद #Shimla #Landslide #RajivBhawan #HimachalPradesh #TrafficUpdate #RoadClosed #HeavyRain #Himachal84TV
Dharwala, Chamba | Jul 28, 2026

मसूरी में मूसलाधार बारिश ने फिर बरपाया कहर, पानी वाले बैंड पर मलबे में समाया रेस्टोरेंट; 2025 की त्रासदी का दर्द फिर हुआ ताजा #landslide #uttarakhand #dehradun #GaneshJoshi #BJPGovernment
Mussoorie, Dehradun | Jul 28, 2026

मसूरी पुलिस की मुस्तैदी से नाकाम हुई चोरी की वारदात, दुकान के अंदर रंगे हाथ दबोचे गए दो शातिर चोर पर्यटन नगरी मसूरी में पुलिस की सतर्कता और लगातार रात्रि गश्त ने एक बड़ी चोरी की वारदात को होने से पहले ही नाकाम कर दिया। माल रोड स्थित एक मोबाइल शॉप में चोरी करने घुसे दो आरोपियों को मसूरी पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए नौ मोबाइल फोन, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और ताला तोड़ने में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा बरामद किया गया है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी पुलिस ने सीज कर दी। मसूरी कोतवाल देवेन्द्र चौहान ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष गश्त अभियान के तहत सोमवार तड़के कोतवाली मसूरी की पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान माल रोड स्थित मस्जिद वाली गली में स्टार मोबाइल दुकान के पास संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए दुकान की घेराबंदी कर अंदर प्रवेश किया, जहां दो युवक मोबाइल और अन्य सामान चोरी करते हुए पकड़े गए।पुलिस ने मौके से 09 मोबाइल फोन, चार्जर, एडॉप्टर, डाटा केबल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा ताला तोड़ने में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब से मसूरी घूमने आए थे। दो दिन पहले उनके पास मौजूद पैसे खत्म हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने चोरी की योजना बनाई। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि लगातार पुलिस गश्त के कारण वे पहले चोरी नहीं कर सके, लेकिन इस बार प्रयास करते ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगहीर सिंह (38 वर्ष) निवासी जिला संगरूर, पंजाब और तरणप्रीत सिंह (30 वर्ष) निवासी जिला संगरूर, पंजाब के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ कोतवाली मसूरी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। स्थानीय व्यापारियों ने मसूरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पर्यटन सीजन में लगातार गश्त और सतर्क पुलिसिंग से व्यापारियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पर्यटन सीजन के दौरान बाजार, होटल और संवेदनशील क्षेत्रों में रात्रि गश्त और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। #landslide #mussoorie #uttarkhand #uttarakhand #dehradun
Mussoorie, Dehradun | Jul 27, 2026