भारी बारिश के बीच भरभराकर ढहा मकान, परिवार ने समय रहते बचाई जान
पाबौ के सकन्याणा गांव में हादसा, राजस्व विभाग ने लिया नुकसान का जायजा
पौड़ी। पाबौ ब्लॉक के सकन्याणा गांव में भारी बारिश के बीच रमेश चंद्र पोखरियाल का मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे, लेकिन समय रहते बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। टीम ने राहत एवं सहायता के लिए रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है।
Pauri, Garhwal | Sep 6, 2026