नाथनगर: बिहारीपुर बाईपास पर दो कारों में हुई टक्कर, कोई हताहत नहीं
मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे बिहारीपुर बाईपास के समीप सड़क हादसे में दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि, दुर्घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।