हरदोई में पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के अति उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा पदक से किया गया सम्मानित
हरदोई। पुलिस अधीक्षक हरदोई ने गुरुवार, 24 सितंबर 2026 को जनपद के पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदान किए गए अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा पदक लगाकर सम्मानित किया।
अति उत्कृष्ट सेवा पदक से निरीक्षक ना0पु0 विद्यासागर, उपनिरीक्षक ना0पु0 रामकिशोर मिश्र, उपनिरीक्षक ना0पु0 प्रवीण चन्द्र मिश्र, उपनिरीक्षक ना0पु0 सुशील कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक ना0पु0 शिव शरन सरोज, उपनिरीक्षक ना0पु0 विजय शंकर यादव, उपनिरीक्षक लिपिक रामप्रकाश यादव, मुख्य आरक्षी चालक सुरेश चन्द्र, मुख्य आरक्षी स0पु0 विरेन्द्र सिंह यादव, मुख्य आरक्षी ना0पु0 राम खिलावन यादव, मुख्य आरक्षी चालक कल्लू तथा मुख्य आरक्षी स0पु0 अमरेन्द्र कुमार को सम्मानित किया गया।
वहीं, उत्कृष्ट सेवा पदक से निरीक्षक एलआईयू अमित कुमार ठेनुआ, मुख्य आरक्षी स0पु0 सुखदेव कुमार तथा मुख्य आरक्षी ना0पु0 विजय कुमार को सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी पदक प्राप्त पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदान किए गए इन पदकों को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए महत्वपूर्ण सम्मान माना जाता है।
Bilgram, Hardoi | Sep 24, 2026