विश्व आदिवासी दिवस पर मोझोला में कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं विधायक गणेश घोघरा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान रक्तदान शिविर और खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। घोघरा ने कहा कि आदिवासी समाज में रक्तदान को लेकर कई भ्रांतियां हैं। इन्हें दूर करने और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शिविर लगाया गया। उन्होंने युवाओं से समाजहित में रक्तदान करने की अपील की। घोघरा ने कहा कि आदिवासी समाज की अपनी संस्कृति, परंपरा और बोली है। उनकी प्रमुख मांग है कि आदिवासियों को अलग धर्म की पहचान मिले। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति और बोली को पहचानने, उसका सम्मान करने और आगे बढ़ाने का आह्वान किया
#TribalDay #WorldTribalDay #BloodDonation #TribalCulture #Dungarpur GaneshGhoghra