तेज रफ्तार और स्टंटबाजी पर पुलिस की कार्रवाई, 15 पावर बाइक जब्त
डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना पुलिस ने तेज रफ्तार और स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 पावर बाइक जब्त की हैं। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश और ऑपरेशन संस्कार अभियान के तहत 24 अगस्त को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए तेज गति से वाहन चलाने और स्टंट करने वाले चालकों की पावर बाइक डिटेन की गईं। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीवरसिंह और सीमलवाड़ा वृत्ताधिकारी मदनलाल बिश्नोई के सुपरविजन में थाना प्रभारी चंद्रशेखर कलानिया के नेतृत्व में की गई।
#PowerBike #Dungarpur #DungarpurPolice #DhambolaPolice #OperationSanskar