बागीदौरा तहसील में ACB का ट्रैप: 4 हजार की रिश्वत लेते वरिष्ठ सहायक समेत 3 गिरफ्तार
बागीदौरा तहसील कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते वरिष्ठ सहायक समेत दो दलालों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ACB के अनुसार, वरिष्ठ सहायक योगेंद्र सिंह भाटी ने दो रजिस्ट्री पत्रावलियों पर रजिस्टर मॉर्टगेज की प्रक्रिया पूरी करने और फाइल आगे बढ़ाने के लिए 5 हजार रुपए की मांग की थी। बातचीत के बाद 4 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। ट्रैप के दौरान योगेंद्र सिंह ने रिश्वत की राशि अपने परिचित रतनसिंह को दी, जिसने आगे विट्ठल को रकम सौंप दी। ACB ने तीनों को गिरफ्तार कर रिश्वत की राशि बरामद कर ली। फिलहाल आरोपी के आवास की तलाशी और आगे की जांच जारी है।
#ACB #AntiCorruptionBureau #Bagidora #Banswara #RajasthanNews BreakingNews