पेड़ का तना बना बच्चों का पुल, जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल
प्रतापगढ़ जिले के अरनोद उपखंड क्षेत्र के चिकली-उदिया खेड़ी गांव के बीच बारिश के बाद बच्चों की परेशानी का वीडियो सामने आया है। पानी से भरे रास्ते को पार करने के लिए स्कूली बच्चे पेड़ के तने पर चलकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। पीठ पर बैग और हाथों में किताबें लिए बच्चों की यह तस्वीर व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब 20 से 25 घरों की आबादी के लिए यह प्रमुख रास्ता है। समस्या की जानकारी पूर्व विधायक रामलाल मीणा और वर्तमान राजस्व मंत्री हेमंत मीणा को भी दी जा चुकी है। ग्रामीणों ने यहां पक्के रास्ते या पुलिया निर्माण की मांग की है।
#Pratapgarh #Arnod #Barkhedi #RajasthanNews #BreakingNews LocalNews