डूंगरपुर में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ
डूंगरपुर में सोमवार को दाऊदी बोहरा समाज ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। पैगंबर मुहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर शहर में भव्य जुलूस निकाला गया। शास्त्री कॉलोनी स्थित बद्री मस्जिद से बोहरा समाज के पुरुष और बच्चे कौमी लिबास और झंडों के साथ जुलूस में शामिल हुए। कौमी बैंड की धुन पर जुलूस तहसील चौराहा, गेपसागर की पाल, महारावल स्कूल रोड और पुराना अस्पताल होते हुए सैफी मस्जिद पहुंचा। यहां आमिल साहब की सदारत में खुशी की मजलिस आयोजित हुई। समाजजनों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की और एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।
#EidMiladUnNabi #Dungarpur #DawoodiBohra #BohraCommunity #EidMilad DungarpurNews