स्कूल में चोरी करने घुसे बदमाश, CCTV के सामने किया बेखौफ डांस; कैमरे में कैद हुई करतूत
डूंगरपुर के धंबोला थाना क्षेत्र के बांसिया स्थित गोविंद गुरु राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में चोरी करने घुसे दो बदमाशों की करतूत CCTV कैमरों में कैद हो गई। बदमाशों ने स्कूल के ताले तोड़े और प्रिंसिपल ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ की। इंटरनेट उपकरणों को नुकसान पहुंचाया और सामान बिखेर दिया। पहचान छिपाने के लिए उन्होंने दो CCTV कैमरों को बोरी से ढक दिया, लेकिन अन्य कैमरों में उनकी पूरी हरकत रिकॉर्ड हो गई। हैरानी की बात यह है कि दोनों बदमाश कैमरों के सामने बेखौफ होकर डांस करते भी नजर आए। हालांकि, वे कोई सामान चोरी नहीं कर सके। सूचना पर धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुट गई है।
#Dungarpur #Dhamboala #CrimeNews #CCTVFootage #SchoolTheft RajasthanNews