जन विश्वास अभियान के तहत सीईओ जिला पंचायत श्री विशाल धाकड़ ने किया ग्राम पंचायतों का निरीक्षण
-
माँची आंगनवाड़ी में अनियमितताएं मिलने पर कार्यकर्ता एवं सुपरवाइजर को नोटिस देने के निर्देश, भोजन उपलब्ध कराने वाले स्व सहायता समूह को हटाने के निर्देश
--
टीकमगढ़, 30 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में जिले में जन विश्वास शिविर अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विभिन्न संस्थाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विशाल धाकड़ ने जतारा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत माँची, किटाखेरा एवं बैरवार का भ्रमण कर विभिन्न शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री धाकड़ ने ग्राम पंचायत माँची में आंगनवाड़ी केंद्रों, शालाओं, गौशाला एवं उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संस्थाओं में संचालित गतिविधियों का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। माँची आंगनवाड़ी केंद्र में निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की कार्यप्रणाली में अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सुपरवाइजर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र में भोजन उपलब्ध कराने वाले स्व सहायता समूह को हटाने के निर्देश भी दिए।
इसके पश्चात सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत किटाखेरा का भ्रमण किया। यहां विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा निर्धारित दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने पर जोर दिया।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत बैरवार में शालाओं एवं उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित संस्थाओं की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जन विश्वास शिविर अभियान के अंतर्गत किए जा रहे इन निरीक्षणों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय संस्थाओं की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाना, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं में सुधार पर जोर दिया गया।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#Tikamgarh
12 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Oct 30, 2026