खाद्य सुरक्षा एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने मिठाई दुकानों एवं होटल का किया निरीक्षण
--
घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर 03 सिलेंडर जब्त, खाद्य पदार्थों के 04 नमूने जांच हेतु लिए गए
---
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार गठित जांच दल द्वारा आज जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर जांच एवं कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान अस्पताल चौराहा स्थित आलोक मिष्ठान भंडार से स्वीट सूजी हलवा का नमूना लिया गया। साथ ही प्रतिष्ठान पर घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर 02 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इसी प्रकार अस्पताल चौराहा स्थित धर्मदास राय के प्रतिष्ठान से घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर 01 सिलेंडर जब्त किया गया।
इसके अतिरिक्त लुकमान चौराहा स्थित माधव स्वीट्स से पनीर एवं दूध बर्फी के नमूने तथा दरवाइया इंटरप्राइजेस (तेज होटल) से पनीर का नमूना जांच हेतु लिया गया।
सभी खाद्य नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उक्त कार्रवाई के दौरान जांच दल में श्री मनीष कुमार जैन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा श्री सार्थक तिवारी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी टीकमगढ़ शामिल रहे।
#JansamparkMP
#jansampartikatikamgarh
#tikamgarh
16 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Oct 30, 2026