Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Uttarpradesh
oraidarshan
चतुर्थ एवं अंतिम श्रावण सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं 🌺 श्री शिवाय नमस्तुभ्यं📿 [Mahakal, Mahakalsawari, Sawan, Sawansomwar, sawari, 2026] #sawansomwar #mahakaleshwar #mahakal #explore #trial
Orai, Jalaun
| Aug 23, 2026
#sawansomwar
#mahakaleshwar
#mahakal
#explore
#trial
MORE NEWS
कालपी में सामाजिक न्याय सम्मेलन, पिछड़े वर्गों की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर कालपी। विधानसभा क्षेत्र 220 कालपी में कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ की ओर से सामाजिक न्याय भागीदारी सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पिछड़े, वंचित और कमजोर तबकों को संगठन तथा राजनीति में अधिक प्रतिनिधित्व देने के साथ कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा हुई। सम्मेलन के मुख्य अतिथि ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद ने कहा कि सामाजिक न्याय को प्रभावी बनाने के लिए वंचित वर्गों की निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर लोगों को सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों और पार्टी की नीतियों से जोड़ने का आह्वान किया। ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज की समस्याओं और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाता रहेगा। कार्यक्रम के आयोजक ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर राहुल राय प्रजापति ने अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय और समान भागीदारी के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की। सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर और प्रतिनिधित्व मिलना जरूरी है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच सक्रिय रहकर सामाजिक मुद्दों को उठाने तथा संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
Orai, Jalaun | Aug 23, 2026
बुलडोजर के बाद फिर सजा बाजार, शाम होते ही लौट आया अतिक्रमण !! उरई। बजरिया रोड पर रविवार को नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। ईओ रामअचल कुरील, टीएस गणेश प्रसाद और सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम बुलडोजर लेकर पहुंची तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने कार्रवाई से पहले ही तिरपाल, टिन शेड और सड़क-फुटपाथ पर रखा सामान आदि खुद हटाना शुरू कर दिया। नालियों के ऊपर किए गए कब्जे भी हटाए गए। अभियान के तुरंत बाद सड़क कुछ हद तक चौड़ी नजर आई और कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था भी बेहतर दिखी। नगर पालिका ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर जुर्माने के साथ सामान जब्त किया जाएगा। हालांकि, जानकारी के मुताबिक अधिकारियों के लौटते ही शाम तक कई दुकानदारों ने फिर फुटपाथ और सड़क किनारे सामान सजा लिया, जिससे अभियान की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे। स्थानीय लोगों ने नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं नगर पालिका प्रशासन के अनुसार आगामी त्योहारों के बाद यह अभियान दोबारा चलाया जाएगा। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त करने के साथ नियमानुसार जुर्माना भी लगाया जाएगा। बता दें कि चूड़ी बाजार, खोया मंडी और माहिल तालाब आदि क्षेत्र में दुकानों के बाहर, फुटपाथ व नालियों आदि पर अतिक्रमण के कारण लंबे समय से जाम की समस्या बनी हुई है। राहगीरों को भी सड़क पर चलने और वाहन चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
Orai, Jalaun | Aug 23, 2026
इंदिरा नगर में जलभराव की शिकायत पर मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, राहत कार्यों का लिया जायजा पंपिंग सेट लगाकर जलनिकासी का कार्य तेज, उरई रजवाहे के पक्के निर्माण का प्रस्ताव भेजने के निर्देश उरई (जालौन)। उरई के इंदिरा नगर क्षेत्र में जलभराव की शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और जलनिकासी के लिए किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से जलभराव के कारणों तथा अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी लेते हुए प्रभावित क्षेत्र में शीघ्र जलनिकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि पिछले तीन दिनों में हुई भारी बारिश के कारण खेतों में बड़ी मात्रा में पानी एकत्र हो गया था। इंदिरा नगर के आसपास नई बस्ती विकसित होने के साथ कई स्थानों पर खेतों में आवास भी बने हुए हैं। खेतों का पानी उरई रजवाहे में पहुंचने से नहर का जलस्तर बढ़ गया और ओवरफ्लो की स्थिति बनी। इसके चलते रजवाहे में लगभग पांच-छह स्थानों पर कटान होने से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल नगर पालिका द्वारा पंपिंग सेट लगाए गए हैं और उरई रजवाहे के पानी को डायवर्ट कर जलनिकासी का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंपिंग सेट के माध्यम से जलनिकासी का कार्य लगातार जारी रखते हुए प्रभावित क्षेत्र से जल्द से जल्द पानी निकाला जाए, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए पूरे क्षेत्र का सर्वे कराया जा रहा है। साथ ही उरई रजवाहे को पक्का किए जाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा, जिससे भविष्य में कटान की समस्या पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जा सके और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।
Orai, Jalaun | Aug 23, 2026
ग्राम रगौली में पुल निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने लिया जायजा ग्रामीणों की सुविधा को प्राथमिकता, अस्थायी पक्के डायवर्जन का निर्माण तेजी से शुरू उरई (जालौन)। ग्राम रगौली में मलंगा नाला पर निर्माणाधीन पुल का जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं आवागमन की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की सुविधा को प्राथमिकता में रखते हुए कार्य को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने जिलाधिकारी को बताया कि मलंगा नाला पर पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। हाल में हुई भारी बारिश के कारण नाले में पानी का प्रवाह बढ़ने से आवागमन के लिए बनाया गया अस्थायी पुल क्षतिग्रस्त होकर बह गया था। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पुल निर्माण कार्य को प्रभावित किए बिना आवागमन की सुविधा बहाल करने के लिए पाइप डालकर पक्का अस्थायी डायवर्जन तैयार किया जाए। उनके निर्देशों के अनुपालन में मौके पर डायवर्जन का कार्य तत्काल शुरू करा दिया गया है। अधिशासी अभियंता द्वारा पूरी टीम, मशीनरी एवं आवश्यक मानव संसाधन लगाकर कार्य को तेजी से कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने मौके पर ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी जानीं। ग्रामीणों ने स्थायी रूप से पुल का निर्माण पूर्ण होने की आवश्यकता बताई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आने देने तथा कार्य की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता ने बताया कि अस्थायी पक्के डायवर्जन का निर्माण दो से तीन दिन में पूरा कर आवागमन सुचारु करने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए और निर्धारित समय में डायवर्जन तैयार कर ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इससे ग्रामीणों की तत्काल समस्या का समाधान होने के साथ ही पुल का मूल निर्माण कार्य भी निर्बाध रूप से जारी रह सकेगा।
Orai, Jalaun | Aug 23, 2026
बच्चों के बीच बैठकर जिलाधिकारी ने किया भोजन, परखी भोजन की गुणवत्ता जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र-छात्राओं से संवाद कर जानी समस्याएं, परिजनों से भी लिया फीडबैक उरई (जालौन)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने रविवार को जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों से संवाद कर विद्यालय में शिक्षा, रहन-सहन और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बच्चों से उनकी दिनचर्या, समस्याओं और अपेक्षाओं के बारे में सीधे बातचीत कर उनका फीडबैक जाना। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी विद्यालय की रसोई में पहुंचे और भोजन तैयार करने की व्यवस्था, साफ-सफाई तथा भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। इसके बाद वह भोजनालय पहुंचे, जहां मुख्य विकास अधिकारी और प्रधानाचार्य के साथ बच्चों से भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। बच्चों से मिली जानकारी के बाद जिलाधिकारी ने स्वयं भोजन की गुणवत्ता परखने का निर्णय लिया। वह मुख्य विकास अधिकारी और प्रधानाचार्य के साथ बच्चों के बीच टेबल पर बैठ गए और उनके साथ भोजन किया। जिलाधिकारी को अपने बीच बैठकर भोजन करते देख छात्र-छात्राओं में खुशी और उत्साह दिखाई दिया। भोजन के दौरान उन्होंने बच्चों से सहजता से बातचीत करते हुए खाने के स्वाद और गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए कि छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से स्वच्छ, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य की नींव हैं। इसलिए उनकी शिक्षा के साथ स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षित एवं सुखद वातावरण का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने विद्यालय प्रशासन से बच्चों की आवश्यकताओं और सुझावों को प्राथमिकता से सुनने तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही परिजनों से भी विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया। जिलाधिकारी का बच्चों के बीच पहुंचकर संवाद करना, परिजनों से फीडबैक लेना और फिर उन्हीं के साथ बैठकर भोजन करना निरीक्षण को महज औपचारिकता से अलग बनाता नजर आया। इस दौरान छात्र-छात्राओं में भी जिलाधिकारी के साथ संवाद को लेकर उत्साह और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला।
Orai, Jalaun | Aug 23, 2026
कान्हा गौशाला पहुंचे जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा गोवंशों को गुड़-चना खिलाकर जताया स्नेह, बेहतर देखभाल के दिए निर्देश सरसौखी कान्हा गौशाला पहुंचे जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने संरक्षित गोवंशों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चारा, पेयजल, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गोवंशों को अपने हाथों से केला, गुड़-चना आदि खिलाया और कहा कि गोवंशों का संरक्षण व बेहतर देखभाल शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बीमार व कमजोर गोवंशों के उपचार, पर्याप्त चारे, स्वच्छ पेयजल और नियमित स्वास्थ्य निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि गौशाला में गोवंशों की सेवा, सुरक्षा और देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व गौशाला कर्मचारी मौजूद रहे।
Orai, Jalaun | Aug 23, 2026
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के समीप अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, 10 ट्रक सीज, लगा जुर्माना जालौन। अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के समीप संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में खनन और परिवहन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए बिना वैध प्रपत्र और ओवरलोडिंग में बालू/मोरम ले जा रहे 10 डंपर-ट्रकों को सीज किया। सभी वाहनों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर मंडी परिसर में खड़ा कराया गया है। पकड़े गए वाहनों पर कुल 10 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि खनन एवं परिवहन विभाग नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेगा।
Orai, Jalaun | Aug 23, 2026
रगोली में मलंगा नाला पर पुल निर्माण का डीएम ने लिया जायजा, 2-3 दिन में बनेगा अस्थायी डायवर्जन भारी बारिश में बह गया था आवागमन का अस्थायी पुल ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए पाइप डालकर बनेगा पक्का डायवर्जन डीएम ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए सख्त निर्देश जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन उरई। ग्राम रंगोली में मलंगा नाला पर निर्माणाधीन पुल का जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल निर्माण की प्रगति के साथ-साथ ग्रामीणों के आवागमन की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि हाल में हुई भारी बारिश के चलते नाले का जलस्तर और बहाव बढ़ गया था, जिससे ग्रामीणों के आवागमन के लिए बनाया गया अस्थायी पुल क्षतिग्रस्त होकर बह गया। इसके बाद गांव के लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्थायी पुल का निर्माण प्रभावित किए बिना आवागमन जल्द बहाल किया जाए। इसके लिए पाइप डालकर पक्का अस्थायी डायवर्जन तैयार करने का काम मौके पर तत्काल शुरू करा दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, मशीनरी और पर्याप्त कर्मचारियों की मदद से डायवर्जन का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है और इसे दो से तीन दिन में पूरा कर आवागमन सुचारु करने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी ने मौके पर ग्रामीणों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने पुल का स्थायी निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग रखी। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की लगातार निगरानी करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। अस्थायी डायवर्जन तैयार होने से ग्रामीणों को तत्काल राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं इसके साथ ही मलंगा नाला पर पुल का मूल निर्माण कार्य भी जारी रहेगा। #Orai #Jalaun #JalaunNews #OraiNews #UttarPradesh #UttarPradeshNews #Rangoli #BridgeConstruction #RoadConstruction #DevelopmentWork #DistrictAdministration #Dmjalaun #DMRajeshKumarPandey #RuralDevelopment #PublicConvenience #Infrastructure #LocalNews #BreakingNews #DevelopmentNews #BolDoBharat #NewsUpdate
Orai, Jalaun | Aug 23, 2026