कान्हा गौशाला पहुंचे जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
गोवंशों को गुड़-चना खिलाकर जताया स्नेह, बेहतर देखभाल के दिए निर्देश
सरसौखी कान्हा गौशाला पहुंचे जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने संरक्षित गोवंशों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चारा, पेयजल, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने गोवंशों को अपने हाथों से केला, गुड़-चना आदि खिलाया और कहा कि गोवंशों का संरक्षण व बेहतर देखभाल शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बीमार व कमजोर गोवंशों के उपचार, पर्याप्त चारे, स्वच्छ पेयजल और नियमित स्वास्थ्य निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि गौशाला में गोवंशों की सेवा, सुरक्षा और देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व गौशाला कर्मचारी मौजूद रहे।
Orai, Jalaun | Aug 23, 2026