बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के समीप अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, 10 ट्रक सीज, लगा जुर्माना
जालौन। अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के समीप संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में खनन और परिवहन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए बिना वैध प्रपत्र और ओवरलोडिंग में बालू/मोरम ले जा रहे 10 डंपर-ट्रकों को सीज किया।
सभी वाहनों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर मंडी परिसर में खड़ा कराया गया है। पकड़े गए वाहनों पर कुल 10 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि खनन एवं परिवहन विभाग नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेगा।
Orai, Jalaun | Aug 23, 2026