जमाबंदी में दर्ज नाम, पता, खेसरा, रकबा समेत अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है तो रैयतों के लिए बड़ी राहत है। 9 सितंबर, बुधवार को जमुई अंचल कार्यालय में परिमार्जन दिवस के अवसर पर विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में रैयत अपनी जमाबंदी से जुड़ी समस्या रख सकेंगे और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर नियमानुसार सुधार की कार्रवाई करा सकेंगे।
👉 अंचल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी जमाबंदी की प्रति और सुधार से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर शिविर में पहुंचें।
📍 स्थान: जमुई अंचल कार्यालय
📅 तिथि: 9 सितंबर 2026, बुधवार
परिवर्तन बिहार न्यूज़ के लिए विवेक की रिपोर्ट
#Jamui #जमुई #जमाबंदी #परिमार्जनदिवस #विशेषशिविर #राजस्वविभाग #जमाबंदी_सुधार #BiharNews #JamuiNews #ParivartanBiharNews #VivekReport
Jamui, Jamui | Sep 5, 2026