#बलरामपुर महिला थाना बना 'मॉडल मिशन शक्ति केंद्र', अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ परिसर...
बलरामपुर, 20 अक्टूबर:
उत्तर प्रदेश शासन के ‘मिशन शक्ति फेज-6.0’ के तहत बलरामपुर में महिला सुरक्षा और स्वावलंबन को नई रफ्तार मिली है। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन और एएसपी विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में महिला थाना परिसर को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ‘मॉडल मिशन शक्ति केंद्र’ के रूप में विकसित किया गया है।
सोमवार को इस मॉडल केंद्र पर आयोजित समेकित जागरूकता कार्यक्रम में शासकीय योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं और छात्राओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की।
#balrampurpolice #balrampur