#Balrampur ! वायरल मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में युवकों को पीटने का आरोप...
#बलरामपुर। #पचपेड़वा थाना क्षेत्र के जुड़ीकुइया बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों की मारपीट का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, जुड़ीकुइया निवासी आरती देवी ने 19 अक्टूबर को पचपेड़वा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 17 अक्टूबर को उनका बेटा शत्रुघन अपने दोस्त जमशेद के साथ बाजार गया था। इसी दौरान डॉ. इस्तियाक अहमद के अस्पताल के सामने पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने दोनों युवकों के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे, थप्पड़ और बेल्ट से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर पचपेड़वा पुलिस ने मंगलवार, 20 अक्टूबर को विकाश, रजत सिंह, राहुल यादव और प्रभात सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी पचपेड़वा थाना क्षेत्र के डुमरी त्रिलोकपुर गांव के निवासी हैं। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अजय प्रताप यादव और हेड कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल रहे।
#pachperwa #balrampurpolice