थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि आवरी माता मंदिर के निकट नहर में अल सवेरे एक अधेड़ की लाश मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे, जहां छात्रावास के निकट रहने वाले मंगल सिंह की लाश मिली। पुलिस ने मृतक के शव को एमजी हॉस्पिटल की मोर्चरी के सुरक्षित रखवाते हुए परिजनों को सूचित किया है।