भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान के विरोध में कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च, किया पुतला दहन
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 17 अक्टूबर 2026 राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम के तहत सुबह 11:30 बजे गांधी भवन, जिला कांग्रेस कार्यालय, भीलवाड़ा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। मार्च जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान के विरोध में पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता महेश सोनी ने अपने उद्बोधन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं को अपने बयानों में देश की गरिमा, राष्ट्रीय हितों और आम नागरिकों की भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी और ऐसे बयानों के विरोध में अपना पक्ष मजबूती से रखेगी।
कार्यक्रम में मधु जाजू, सुरेश पारीक, सुरेश बंब, आशीष राजस्थला, अर्चना दुबे, सुरेश काबरा, भंवर जाट, कैलाश सेन, राहुल खटिक, विनोद मेघवंशी, मोशीन एवं बक्षु जाट सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान के विरोध में नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया तथा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया।