मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत किल्लौद में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 70 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया
---
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 9 अक्टूबर शुक्रवार को किल्लौद में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 70 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 38 मरीजों की हीमोग्लोबिन तथा 64 की उच्च रक्तचात व 60 मरीजों की मधुमेह जांच कीगई।
स्वास्थ्य शिविर में टीबी के 7 संभावित मरीजों का हैंड हेल्ड मशीन से एक्स रे किया गया। आयुष्मान निरामयम योजना तहत् 3 पात्र हितग्राहीयों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 7 हितग्राहीयों की आभा आईडी बनाई गयी। माधाता विधायक श्री नारायण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति पिंकी वानखेडे, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने शिविर का निरीक्षण कर दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ऋषव गुप्ता श्री जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऐश्वर्य वर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीलम मिश्रा उपस्थित थे।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
IEC Cmho khandwa
#khandwa
12 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026