‘‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान‘‘ के तहत किल्लौद में शिविर संपन्न
---
‘‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान‘‘ के तहत किल्लौद ब्लाक में शुक्रवार को शिविर नवीन तहसील परिषर ग्राम किल्लौद में आयोजित किया गया शिविर में मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेडे, जनपद अध्यक्ष श्रीमती जसोदा बाई, खंडवा कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एश्वर्य वर्मा, एसडीएम श्री आर सी खतेड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विधायक श्री नारायण पटेल ने कहा कि जिले के अंतिम छोर पर स्थित इस ब्लॉक में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीब परिवारों को लाभ मिल रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार से जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास हुआ है तथा सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविरों में ग्रामीणजनों को घर बैठे अपनी समस्याओं के निराकरण की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि पहले समस्याओं के निराकरण के लिए ग्रामीणों को विकासखंड या जिला मुख्यालय पर जाना पड़ता था, जिसमें उनका दिन भर का समय खराब होता था। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि शिविर में जरूर आए और अपने साथियों को भी शिविर में लाकर सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाएं।
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने शिविर में ग्रामीणों को गांव की सामूहिक समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा उनका निराकरण कराने की अपील की गई। ग्रामीणों से गांव में साफ-सफाई, सड़क, अतिक्रमण, स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़ी समस्याएं संबंधित विभागों तक पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने किसानों को जैविक खेती की नई तकनीकों की जानकारी लेने तथा महिलाओं को पोषण आहार के महत्व को समझने के लिए विभागीय स्टॉलों का अवलोकन करने की सलाह दी गई। सही ही ग्रामीणों से हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की निःशुल्क जांच कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय पर जांच से बीमारियों की पहचान और उपचार में मदद मिलती है। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार तथा 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के साथ उन्हें शासकीय योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और नई जानकारियों से लाभान्वित करना है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऐश्वर्य वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने, और उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को छोटी-छोटी शासकीय सुविधाओं के लिए दूर जाना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर आधार अपडेट, स्वास्थ्य जांच सहित शासकीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने शिविर का लाभ उठाने की अपील की।
*शिविर में इन ग्रामीणों को मिली मदद*
मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किए गए। जिसमें मां नर्मदा स्व-सहायता समूह की बैंक सखी को आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लैपटॉप प्रदान किया गया। शिविर में श्री आसाराम सरवन को नामांतरण एवं खसरा संबंधी दस्तावेज, बसु भाई को अनुग्रह सहायता राशि, मनकुल राधेलाल को वृद्धावस्था पेंशन तथा लक्ष्मी राठौड़ एवं ज्योति को लाड़ली लक्ष्मी योजना से संबंधित लाभ प्रदान किए गए। इसी प्रकार ओम प्रकाश यादव एवं प्रत्युव को जाति प्रमाण पत्र, वंश सेवकराम एवं राधा को आयुष्मान कार्ड एवं मेडिकल बोर्ड के द्वारा दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र बनाकर वितरित कराए गए। इस दौरान शिविर में 384 आवेदन आए जिसमें 302 आवेदनों का निराकरण मौके पर ही किया गया है
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#khandwa
12 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026