पूर्व होमगार्ड सैनिकों एवं आपदा मित्रों का सम्मान
---
"सेवा मेरा संकल्प अभियान" के अंतर्गत कार्यालय डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट, होमगार्ड्स, सिविल डिफेंस एवं एसडीआरएफ खंडवा में पूर्व होमगार्ड सैनिकों, आपदा मित्रों एवं सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े ने सैनिकों एवं वॉलंटियर्स के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके उत्कृष्ट कार्यों से जिले में जनसुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के कार्य प्रभावी रूप से संचालित हो रहे हैं। उन्होंने सभी के स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएँ दीं।
डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री आशीष कुमार कुशवाहा ने उत्कृष्ट सेवाएँ देने वाले पूर्व एवं वरिष्ठ होमगार्ड सैनिकों और उनके परिजनों को शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन, विसर्जन ड्यूटी एवं जनसुरक्षा कार्यों में योगदान देने वाले आपदा मित्रों और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स का अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम में प्लाटून कमांडर श्री मनीष यादव, हवलदार श्री नितिन पुरे, श्री अंकेश सोमानी सहित विभागीय स्टाफ एवं सैनिक उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Home Department of Madhya Pradesh
SP Khandwa
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#khandwa
7 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026