*"सेवा मेरा योगदान अभियान" के तहत शहीद परिवारों एवं वीर नारियों का सम्मान*
खंडवा 9 अक्टूबर, 2026 – "सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत "सेवा मेरा योगदान" के तहत शुक्रवार को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में शहीद परिवारों, वीर नारियों, पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती कंचन तनवे, नगर निगम महापौर श्रीमती अमृता यादव, विंग कमांडर एम. नासिर, पूर्व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शहीद कैप्टन उपमन्यु सिंह की पत्नी श्रीमती मोनिका सिंह, शहीद लांस नायक राजेन्द्र कुमार यादव की पत्नी श्रीमती प्रतिभा देवी तथा शहीद नायक रमेश बघेल की पत्नी श्रीमती संतोषी बघेल का फूलमाला श्रीफल एवं शॉल भेंटकर सम्मान किया गया। इस दौरान शहीदों के छायाचित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Home Department of Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#khandwa
8 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026