"सेवा मेरा योगदान" के तहत किया पौधारोपण
---
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान कार्यक्रम के पश्चात "सेवा मेरा योगदान" के तहत विधायक श्री नारायण पटेल, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऐश्वर्य वर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया। पौधारोपण नवीन तहसील कार्यालय की बाउंड्री वॉल के समीप तथा सांदीपनि स्कूल के पास स्थित वन विभाग की भूमि पर पौधे लगाए गए। इस दौरान पीपल, आम सहित विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा हरित क्षेत्र का विस्तार कर आमजन को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Home Department of Madhya Pradesh
SP Khandwa
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#khandwa
5 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026