मुजफ्फरपुर | श्रावणी मेला की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा
श्रावणी मेला 2026 को लेकर जिलाधिकारी कुमार गौरव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने रामदयालु से बाबा गरीबनाथ धाम तक तैयारियों का निरीक्षण किया। डीएम ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं के सुगम प्रवेश-निकास, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि मेला दुर्घटनामुक्त और सुविधायुक्त होना चाहिए। श्रद्धालुओं के मार्ग को पूरी तरह अवरोधमुक्त रखने, बैरिकेडिंग, CCTV, वॉच टावर, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा, पार्किंग, प्रकाश और सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
चतुर्थ सोमवार को बड़ी संख्या में कांवरियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। अधिकारियों को टीम भावना और आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया गया है।
डीएम ने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें।
#TirhutNews #Muzaffarpur #ShravaniMela #BabaGaribnath #MuzaffarpurNews #BiharNews #Kanwariya #Sawan #TirhutNewsLive