मोहिउद्दीननगर: मोहिउद्दीननगर बाजार में विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
मोहिउद्दीननगर बाजार में गुरुवार की दोपहर बाद करीब 1: 02 बजे विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। इस दौरान सदस्यों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से विद्यालय अवधि में कोचिंग चलने वाले संचालकों पर कार्रवाई करने की मांग की। वहीं,समिति के सदस्यों को कर्तव्यों एवं दायित्व की जानकारी प्रशिक्षकों ने दी।