मदुदाबाद में मंगलवार की दोपहर बाद करीब 12: 32 बजे भारत रत्न एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनके आवक्ष प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने राजनीति को जन सेवा का माध्यम बनाया। सामाजिक जीवन में शुचिता एवं पारदर्शिता के प्रतीक उनका जीवन युवाओं के लिए सदैव प्रेरणीय रहेगा।