मदुदाबाद में बिहार राज्य किसान सभा का पांचवा अंचल सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार की दोपहर करीब 1.02 बजे किया गया। इस दौरान झंडोत्तोलन कर शहीद वेदी पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज प्रसाद सुनील ने केंद्र सरकार से किसानों के हित में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने एवं किसानों द्वारा उत्पादित फसलों पर एमएसपी देने की मांग की।