कल्याणपुर बस्ती में पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान विद्यापति नगर थाने के खनुआ गांव के चंदन महतो एवं लक्ष्मण पंडित के रूप में की गई है। जानकारी मंगलवार की सुबह करीब 10: 02 बजे पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि दोनों का जांच के बादपुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।