सोरांव: 20 दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानों की फसल हुई जलमग्न
विकास खंड बहरिया के छाता गांव में पिछले 20 दिनों से हो रही लगातार की बरसात से किसानों के धान की फसल जलमग्न हो गई है। जिसको लेकर किसानों को आर्थिक और खाद्य हेतु लोगों को हानि का सामना करना पड़ेगा। स्थानीय किसानों का कहना है कि उक्त गांव लगभग 100 बीघा फसल जलमग्न हो गई है। किसानों का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल करवाकर शासन से मुआवजा की मांग कर रहे हैं।