कलेक्ट्रेट में श्रमबंधु व बाल श्रम सतर्कता समिति की बैठक, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदीय श्रमबंधु, बाल श्रम एवं बंधुआ श्रम सतर्कता समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में डीएम ने उ.प्र. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत प्राप्त आवेदनों का समय से निस्तारण करने और बोर्ड की योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन पर विशेष चर्चा करते हुए डीएम ने चिन्हांकन, नियोजकों पर कार्रवाई, पुनर्वास और बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया। शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और जनजागरूकता के भी निर्देश दिए गए।
डीएम ने कार्यस्थलों पर 8 घंटे कार्य नियम का कड़ाई से पालन, साप्ताहिक अवकाश, अधिक से अधिक श्रमिकों के ईएसआई कार्ड बनवाने और स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए। एनआरएलएम की महिलाओं का प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में शिविर लगाकर पंजीयन करने को कहा गया।
बैठक में एडीएम कल्पना जयसवाल, सीएमओ डॉ रामबदन राम, जिला प्रोबेशन अधिकारी मिथलेश कुमार सहित श्रम, उद्योग, कारखाना, ईएसआईसी व श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
---
#Firozabad #DMFirozabad #SantoshKumarSharma #ShramBandhu #BalShram #LabourWelfare #UPGovernment #FirozabadNews #SarkariYojana #viralnewsong