फिरोजाबाद में मिशन शक्ति फेज-5 का सख्त पहरा, एक दिन में 33 शोहदों पर कार्रवाई
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद में मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सघन अभियान चलाया।
अभियान के दौरान समस्त थानों की मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीमों ने स्कूल-कॉलेजों, बाजारों, मंदिरों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की। सादा वस्त्रों में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी कर संदिग्धों को चेतावनी दी।
पुलिस ने एक दिन में 33 शोहदों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें भविष्य में ऐसी हरकत न दोहराने की सख्त हिदायत दी। इसके अलावा काउंसलिंग के माध्यम से 7 परिवारों में समझौता कराया गया।
टीमों ने बालिकाओं और महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, 181, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया।
थानावार कार्रवाई में दक्षिण में 6, सिरसागंज में 5, रजावली में 4, अरांव में 3 समेत कुल 33 शोहदों पर कार्रवाई हुई। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
__________
#MissionShakti #FirozabadPolice #UPPolice #WomenSafety #AntiRomeo #MissionShaktiPhase5 #FirozabadNews