फिरोजाबाद: थाना दक्षिण पुलिस ने 570 मालों का कराया विनष्टीकरण, 244 लीटर शराब और अवैध शस्त्र नष्ट
फिरोजाबाद। दिनांक 21-09-2026 को सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में थाना दक्षिण पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुल 570 मालों का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया।
क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जुआ अधिनियम के 40 अभियोग, आबकारी अधिनियम के 62 अभियोगों से जुड़ी कुल 244 लीटर शराब (अनुमानित कीमत करीब 1,00,000 रुपये) और आयुध अधिनियम के 468 अभियोगों से जुड़े अवैध शस्त्र नष्ट किए गए।
उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेश पर वाहन से जुड़े अन्य मालों को लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#Firozabad #FirozabadPolice #UPPolice #Vinastikaran #CrimeNews