'बुरे दिनों के साथी हैं तो बड़े मंत्री हम ही बनेंगे', सपा महासचिव इंद्रजीत सरोज के बयान से बवाल
कौशांबी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मंझनपुर विधायक इंद्रजीत सरोज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 17 सितंबर को सिराथू में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने 2027 में सपा सरकार बनने पर मंत्री बनने का दावा किया।
मंच से संबोधित करते हुए सरोज ने कहा, _“जब हम बुरे दिनों के साथी हैं तो बड़े मंत्री हम ही बनेंगे। काम करेंगे, कल आपको नौकरियां मिलेंगी। इस जिले का विकास होगा। जेसीबी वाले, डंपर वाले, खूब बालू वाले, खोद-खोदकर बेचो लगातार... कार्यकर्ता मजबूत रहेगा तो हम भी मजबूत रहेंगे।”_
बयान सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
---
#IndrajeetSaroj #SamajwadiParty #Kaushambi #UPPolitics #ViralVideo #UPNews2027