जयपुर में स्कूल निरीक्षण के दौरान पथराव: आशुतोष रांका और CJP टीम पर हमला, गाड़ियों के तोड़े शीशे
जयपुर (राजस्थान): जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र स्थित रामपुरा-कंवरपुरा गांव में एक सरकारी स्कूल के निरीक्षण को लेकर भारी हंगामा हो गया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के को-कन्वीनर आशुतोष रांका और उनके सहयोगियों पर कथित तौर पर स्थानीय लोगों द्वारा हमला और पथराव किया गया, जिसके कारण उन्हें जान बचाकर मौके से भागना पड़ा।
क्या है पूरा मामला?
CJP की टीम राजस्थान के सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति उजागर करने के लिए चलाए जा रहे अपने अभियान के तहत रामपुरा-कंवरपुरा के जर्जर प्राथमिक विद्यालय का जायजा लेने पहुंची थी। हालांकि, टीम के पहुँचने से पहले ही ग्रामीणों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर रास्ता बंद कर दिया और उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
जैसे ही आशुतोष रांका और उनकी टीम मौके पर पहुंची, स्थिति बिगड़ गई। आरोप है कि भीड़ ने उनकी गाड़िय�