चांडिल: चांदुडीह में विश्व आदिवासी दिवस पर कुड़ुक विकास परिषद की बैठक में पेसा कानून पर चर्चा हुई
चौका थाना क्षेत्र के चांदुडीह में रविवार दोपहर 2 बजे विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कुड़ुक विकास परिषद की एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में पेसा कानून को लेकर विशेष चर्चा की गई।वक्ताओं ने आदिवासी क्षेत्रों में पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।साथ ही बैठक में 29 अक्टूबर को स्वर्गीय बाबा कार्तिक उरांव की जयंती मनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।